scriptGujarat: सीएम पटेल बोले, विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी भाजपा | Gujarat, CM Bhupendra Patel, Assembly election, BJP | Patrika News

Gujarat: सीएम पटेल बोले, विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी भाजपा

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2021 10:35:12 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, CM Bhupendra Patel, Assembly election, BJP

Gujarat: सीएम पटेल बोले,  विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी भाजपा

Gujarat: सीएम पटेल बोले, विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी भाजपा

अहमदाबाद. नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक को ंसंबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विरोधियों को परिणाम के बाद जवाब देते हैं इसलिए विरोधियों को बोलने का कोई मौका नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही परिवार भावना से काम करती है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता परिवार की तरह होता है। इस कारण भाजपा आज गुजरात की जनता का विश्वास जीत चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि भाजपा ने कभी आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में नहीं देखा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि राज्य में 27 आदिवासी सीटों में से 13 भाजपा के पास है। इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हर्षद वसावा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो