script

Gujarat: सीएम भूपेन्द्र पटेल ने खुद रखा गृह विभाग, कनू देसाई नए वित्त मंत्री

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2021 11:15:58 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, CM Bhupendra Patel, new cabinet, Kanu Desai

Gujarat: सीएम भूपेन्द्र पटेल ने खुद रखा गृह विभाग, कनू देसाई नए वित्त मंत्री

Gujarat: सीएम भूपेन्द्र पटेल ने खुद रखा गृह विभाग, कनू देसाई नए वित्त मंत्री

गाधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गठित नई सरकार में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया गया। शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार शाम नए मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें मंत्रियों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गृह विभाग अपने पास रखा है वहीं कनू देसाई नए वित्त मंत्री होंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले शपथ लेने वाले राजेन्द्र त्रिवेदी राजस्व मंत्री बनाए गए हैं। युवा हर्ष संघवी को गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेन्द्र पटेल-मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, गृह व पुलिस हाउसिंग, सूचना प्रसारण, पाटनगर योजना, शहरी विकास व शहरी गृह निर्माण, उद्योग,खान व खनिज, नर्मदा, बंदरगाह, सभी नीति व अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए विभाग।

कैबिनेट मंत्री

1) राजेन्द्र त्रिवेदी- राजस्व, आपदा प्रबंधन, विधि एवं न्याय प्रबंधन एवं वैधानिक व संसदीय मामलों के मंत्री
2) जीतू वाघाणी-शिक्षा (प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक विज्ञान विभाग
3) ऋषिकेश पटेल-स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं जल सम्पदा एवं जलापूर्ति मंत्री
4) पूर्णेश मोदी- मार्ग, मकान, परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन एवं यात्राधाम विकास
5) राघवजी पटेल- कृषि पशुपालन और गौ संवर्धन विभाग
6) कनूभाई देसाई- वित्त, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग
7) किरीटसिंह राणा- वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग
8) नरेश पटेल-आदिजाति विकास, खाद्य आपूर्ति एवं ग्राहक सुरक्षा विभाग
9) प्रदीप परमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
10) अर्जुनसिंह चौहाण- ग्राम विकास एवं ग्राम गृह निर्माण विभाग
राज्य स्तरीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1) हर्ष संघवी-गृह, पुलिस हाउसिंग, आपदा प्रबंधन विभाग खेलकूद, युवा सेवा एवं सांस्कृतिक मामले, प्रवासी गुजरात प्रभाग, गृह रक्षक दल एवं ग्राम रक्षक दल, नशाबंदी, आबकारी, जेल, सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन विभाग
2) जगदीश विश्वकर्मा- कुटीर उद्योग, सहकारिता, नमक उद्योग, प्रोटोकोल, उद्योग, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
3) ब्रिजेश मेरजा श्रम, रोजगार, पंचायत (स्वतंत्र प्रभार), ग्राम-गृह निर्माण एवं ग्राम विकास मंत्री
4) जीतू चौधरी-कल्पसर एवं मत्स्योद्योग (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा जल सम्पदा और जलापूर्ति विभाग का मंत्री
5) मनीषा बेन वकील- महिला एवं बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

राज्य मंत्री

1) मुकेश पटेल -कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग
2) निमिषाबेन सुथार- आदिजाति विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
3) अरविंद रैयाणी- सडक़ परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन एवं यात्राधाम विकास
4) प्रो. कुबेर सिंह डिंडोर – उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, वैधानिक एवं संसदीय मामले
5) कीर्तिसिंह वाघेला- प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा विभाग।
6) गजेन्द्रसिंह परमार- खाद्य आपूर्ति एवं ग्राहक सुरक्षा मामले
7) आर.सी. मकवाणा- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
8) विनोद मोरडिया- शहरी विकास एवं शहरी गृह निर्माण विभाग
9) देवाभाई मालम- पशुपालन एवं गौसंवद्र्धन विभाग

ट्रेंडिंग वीडियो