scriptजितने वृक्ष काटे जाएं, उससे दोगुने वृक्ष लगाकर ग्रीनकवर बनाया जाए: सीएम | Gujarat CM Rupani says, 10 Crores plansts will be distributed | Patrika News

जितने वृक्ष काटे जाएं, उससे दोगुने वृक्ष लगाकर ग्रीनकवर बनाया जाए: सीएम

locationअहमदाबादPublished: Jun 27, 2019 03:41:15 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-10 करोड़ पौधों का वितरण किया जाएगा
-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक

10 Crore Plantation, Gujarat, CM Vijay Rupani

जितने वृक्ष काटे जाएं, उससे दोगुने वृक्ष लगाकर ग्रीनकवर बनाया जाए: सीएम

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में हरियाली-ग्रीनकवर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन महोत्सव के अंतर्गत 10 करोड़ पौधों का वितरण करने का अभियान चलाया जाएगा। वर्ष 2017 की स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट के अनुसार राज्य में जंगल आच्छादित इलाके कुल क्षेत्रफल का 11.61 फीसदी है। इस प्रतिशत को बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जितने वृक्ष काए जाएं उससे दोगुने वृक्ष लगाकर ग्रीनकवर बनाया जाए।
रूपाणी ने कहा कि ऐसे वनाच्छादित क्षेत्र के जतन की जिम्मेदारी वन अधिकारियों को सौंपी जाए और जिम्मेदारी- जवाबदेही तय हो।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में आगामी वन महोत्सव तथा सघन वृक्षारोपण अभियान के आयोजन पर चर्चा की गई।
रूपाणी ने कहा कि वन महोत्सव के अंतर्गत पौधे वितरण और बुवाई का जिला- तहसील और ग्राम्य स्तर तक माइक्रो प्लानिंग की जाए। 70 वें वन महोत्सव के दौरान इस वर्ष 33 जिला केन्द्रों, 8 महानगरों और 250 तहसील केन्द्रों सहित 5020 गांवों में वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो