scriptGujarat: मुख्यमंत्री VIjay Rupani ने कहा, Congress ने अंबेडकर की घोर उपेक्षा की | Gujarat, CM VIjay Rupani, Congress, Ambedkar | Patrika News

Gujarat: मुख्यमंत्री VIjay Rupani ने कहा, Congress ने अंबेडकर की घोर उपेक्षा की

locationअहमदाबादPublished: Jan 03, 2020 12:20:34 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, CM VIjay Rupani, Congress, Ambedkar

Gujarat: मुख्यमंत्री VIjay Rupani ने कहा, Congress ने अंबेडकर की घोर उपेक्षा की

Gujarat: मुख्यमंत्री VIjay Rupani ने कहा, Congress ने अंबेडकर की घोर उपेक्षा की

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आजादी के बाद करीब साढ़े पांच दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की लगातार घोर उपेक्षा की है।

महीसागर जिले के कोठंबा में गुरुवार को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि अंबेडकर ने यह संविधान नहीं दिया होता तो देश में सभी को साथ लेकर, सभी को समान अधिकार और अवसर तथा सर्वांगीण विकास की मंशा साकार ही नहीं होती। मुख्यमंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस केन्द्र सरकार का विरोध सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए कर रही है।
उन्होंने कहा कि अपने लोकतांत्रिक देश में जनता ही सर्वोपरि है। उसे न्यायपालिका के साथ जोड़कर तथा प्रत्येक व्यक्ति को वाणी, अभिव्यक्ति, व्यापार-रोजगार आदि की स्वतंत्रता प्रदान कर मौलिक अधिकारों को संविधान में निहित किया गया है।
कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश से चुनी हुई सरकारों को भूतकाल में संविधान का दुरुपयोग कर बर्खास्त करने का पाप करने वाली कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ की बात शोभा नहीं देती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो