scriptGujarat: नमक बनाने वाले मजदूरों की समस्या का CM Rupani ने किया निराकरण | Gujarat, CM Vijay Rupani, Salt labour, Man ni mokrash | Patrika News

Gujarat: नमक बनाने वाले मजदूरों की समस्या का CM Rupani ने किया निराकरण

locationअहमदाबादPublished: Dec 08, 2019 12:39:56 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, CM Vijay Rupani, Salt labour, Man ni mokrash

Gujarat: नमक बनाने वाले मजदूरों की समस्या का CM Rupani ने किया निराकरण

Gujarat: नमक बनाने वाले मजदूरों की समस्या का CM Rupani ने किया निराकरण


गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि सोलर पंप खरीदने के बाद नमक बनाने वाले मजदूरों (अगरिया) को सोलर पंप खरीदने के बाद आवेदन करने पर सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर पूरे गुजरात से आए अगरियाओं के साथ इस संबंध में चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद के कार्यक्रम ‘मोकड़ा मनेÓ के तहत गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए अगरियाओं में से कुछ ने समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुत से अगरियाओं को दो-दो वर्ष बीत जाने के बावजूद सब्सिडी नहीं मिली है। उन्होंने इस संबंध में कार्यवाही करने की बात कही।
सीएम ने कार्यक्रम के बीच में ही यह घोषणा कर दी कि अब से अगरिया सोलर पंप खरीदने के बाद जब कभी सब्सिडी के लिए आवेदन करें तो सब्सिडी मिल सकेगी।
इन नमक बनाने वाले मजूदरों ने सीएम के समक्ष अस्पताल की भूमि अधिग्रहण करने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या के संबंध में हाईपावर कमेटी को वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो