scriptरूपाणी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, कोरोना मुक्त गुजरात की प्रार्थना की | Gujarat, CM Vijay Rupani, Somanth temple, corona | Patrika News

रूपाणी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, कोरोना मुक्त गुजरात की प्रार्थना की

locationअहमदाबादPublished: Jan 22, 2021 04:01:37 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, CM Vijay Rupani, Somanth temple, corona
 

रूपाणी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, कोरोना मुक्त गुजरात की प्रार्थना की

रूपाणी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, कोरोना मुक्त गुजरात की प्रार्थना की

प्रभास पाटण (सोमनाथ). मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार सुबह सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ महादेव की पूजा -अर्चना की। महापूजा के बाद उन्होंने गुजरात और राज्य के लोगों के सुख के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी अंजलीबेन रूपाणी के साथ ध्वजापूजा कर ध्वजारोहण तथा वीर शहीद हमीर के स्मारक पर पुष्प अर्पण किया।
उन्होंने प्रथम ज्योर्तिलिंग के पूजन के बाद बताया कि उन्होंने कोरोना मुक्त गुजरात और गुजरात के सुख के लिए भगवान सोमनाथ ने प्रार्थना की। कोरोना के बाद देश के साथ-साथ गुजरात फिर से धबकेगा। आस्था के केन्द्र के समान सोमनाथ मंदिर के अविरत विकास के लिए सोमनाथ ट्रस्ट के साथ-साथ राज्य सरकार व पर्यटन विभाग कटिबद्ध है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हों तब सोमनाथ मंदिर का और तेजी से विकास होगा। सोमनाथ मंदिर का विशेष महत्व रहा है और मंदिर की भव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो