scriptGujarat: अगले तीन दिनों में तापमान गिरने की संभावना. नलिया में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री | Gujarat, Cold, weather | Patrika News

Gujarat: अगले तीन दिनों में तापमान गिरने की संभावना. नलिया में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री

locationअहमदाबादPublished: Feb 03, 2020 10:46:01 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Cold, weather

Gujarat:  अगले तीन दिनों में तापमान गिरने की संभावना. नलिया में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री

Gujarat: अगले तीन दिनों में तापमान गिरने की संभावना. नलिया में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री

अहमदाबाद. राज्य में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढोत्तरी दर्ज की गई है और अगले 24 घंटे तक इसमें बदलाव नहीं होगा। हालांकि मौसम विभाग ने यह आशंका जताई है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी।
सोमवार को राज्य में सबसे ठंडा स्थल कच्छ जिले का नलिया रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 9. 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बनासकांठा जिले के डीसा शहर में तापमान 10.4 डिग्री मापा गया। कच्छ जिला मुख्यालय भुज में न्यूनतम तापमान 11.2 वही इसी जिले में स्थित कंडला पोर्ट का तापमान 12 डिग्री रहा।
अहमदाबाद शहर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहा वहीं राजधानी गांधीनगर अपेक्षाकृत सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मध्य गुजरात के वडोदरा में जहां न्यूनतम तापमान 14.8 रहा वहीं आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
सौराष्ट्र में अमरेली 12 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राजकोट में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, जूना$गढ़ के केशोद में 13.5, भावनगर जिले के महुवा में 13.9, सुरेन्द्रनगर में 14, भावनगर में 14.2, दीव में 14.8, पोरबंदर में 15, द्वारका में 16 डिग्री रहा।
क्षेत्र में उत्तर पूर्व से उत्तर की ओर बह रहे पवन के कारण आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अहमदाबाद के न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो