scriptकांग्रेस ने प्रारंभ किया वैक्सीन जागरुकता अभियान | Gujarat congress, corona vaccine, vaccination, compaign, awarness, | Patrika News

कांग्रेस ने प्रारंभ किया वैक्सीन जागरुकता अभियान

locationअहमदाबादPublished: Apr 30, 2021 09:29:50 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat congress, corona vaccine, vaccination, compaign, awarness,: हर युवा लगवाएं वैक्सीन

कांग्रेस ने प्रारंभ किया वैक्सीन जागरुकता अभियान

कांग्रेस ने प्रारंभ किया वैक्सीन जागरुकता अभियान

वडोदरा. वडोदरा शहर कांग्रेस समिति के बैनर तले शुक्रवार को वडोदरा के बदाणडी बाग से वैक्सीन जागरुकता अभियान का प्रारंभ किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर-बैनरों के जरिए आमजन से वैक्सीन लेने की अपील की। टैम्पो पर भी पोस्टर और बैनर लगाकर हर व्यक्ति से वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरुकता किया जा रहा है।
वडोदरा शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रशांत पटेल के अनुसार कांग्रेस का यह वैक्सीन जागरुकता रथ गली-गली और घरों-घरों तक पहुंचेगा। इसके अलावा रथ के जरिए सार्वजनिक स्थलों पर जहां भी पानी की आवश्यकता होगी वहां पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जहां भीड़ होगी तो वहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को लेकर जागरुक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पहले नि:शुल्क वैक्सीन किया जा चुका है, जिसमें चेचक, रैबिज, टीबी जैसी बीमारियों को वैक्सीनेशन के जरिए हराया है। अब कोरोना से बचने के लिए यही एक मात्र विकल्प है। प्रत्येक का वैक्सीनेशन यही कांग्रेस का संकल्प है।
उन्होंने अब कांग्रेस की ओर से कोरोना को हराने के लिए एवं हार्ड इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कांग्रेस एवं अन्य गठबंधन सरकारों ने कई राज्यों में राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में नि:शुल्क वैक्सीन का अमलीकरण किया है। वहीं गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा के आदेश से प्लाज्मा डोनेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया जाएगा। प्लाज्मा चाहने वाले पार्टी के कार्यकर्ता चन्द्रशेखर पाटिल, किरण मकवाणा, आशीष वर्मा और भौतिक शाह से संपर्क कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो