scriptराहुल गांधी की रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी नेता | Gujarat congress delegates compaigning for rahul gandhi rally | Patrika News

राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी नेता

locationअहमदाबादPublished: Feb 11, 2019 10:58:32 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

वलसाड में 14 फरवरी को है रैली, अहमदाबाद से भी जाएंगे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

congress

राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी नेता

अहमदाबाद. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को वलसाड में होने वाली रैली की तैयारियों में कांग्रेसी नेता जुट गए हैं। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने वलसाड में रैली स्थल का मुआयना भी किया। साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। इस रैली में अहमदाबाद से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। दक्षिण गुजरात के विधायकों , पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्षों समेत पदाधिकारियों की मीटिंग भी हो रही है। हाल ही में चुनाव कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विशेष तौर पर युवाओं और महिलाओं को लुभाने के लिए करने और राज्यभर में पांच सौ से ज्यादा छोटी-बड़ी सभाएं होंगी। इन सभाओं में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कमलनाथ समेत चालीस से ज्यादा नेताओं की सभाएं हो सकती हैं। वहीं गुजरात की हर लोकसभा सीटों पर दो राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं करने पर जोर दिया गया। हर विधानसभा में तीन सभाएं की जाएंगी। चुनाव प्रचार में भाजपा की विफलताओं को उजागर किया जाएगा।
हर बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
उधर, कांग्रेस भी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मूड़ में आ गए हैं। हर लोकसभा के हिसाब से महासचिवों और सचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जो हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हर बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है। साथ ही भाजपा की विफलताओं और यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए जनता के बीच जाने पर जोर दिया है। वहीं आणंद जिला कांग्रेस समिति की ओर भी बैठक की गई है, जिसमें आणंद के प्रभारी महेन्द्र यादव और पार्षद डॉ. पलक ने कार्यकर्ताओं के साथ ही बैठक की और उनको लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो