scriptGujarat: गुजरात में कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति से पार्टी में हलचल | Gujarat, Congress, Incharge, Dr Raghu Sharma | Patrika News

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति से पार्टी में हलचल

locationअहमदाबादPublished: Oct 11, 2021 09:00:04 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Congress, Incharge, Dr Raghu Sharma

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति से पार्टी में हलचल

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति से पार्टी में हलचल

गुजरात कांग्रेस में इन दिनों हलचल हुई है। पार्टी ने गुजरात प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के गुजरात प्रभारी की नियुक्ति से कांग्रेस में जान आ गई दिखती है।
पिछले मई महीने से यह पद रिक्त था। विधायक लगातार इसके लिए मांग कर रहे थे। विधानसभा चुनाव को एक वर्ष बचा है, ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के प्रभारी की महती आवश्यकता है। हालांकि कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले रघु शर्मा को प्रभारी बना दिया है लेकिन उनके सामने पार्टी को मजबूत करने के बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। गहलोत के प्रभारी रहते हुए पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जबरदरस्त प्रदर्शन करते हुए 77 सीटों पर जीत पाई थी। यह पिछले कई चुनावों में कांग्रेस का श्रेष्ठ प्रदर्शन था। लेकिन इसके बाद मानों कांग्रेस में जान ही नहीं रही हो। करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी को पहले विधानसभा उपचुनाव में हार मिली वहीं स्थानीय निकाय चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। अंत में गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस 2 सीटों तक सिमट गई।
पार्टी गुजरात में करीब ढाई दशक से सत्ता से दूर है। ऐेसे में लगातार हार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा। पार्टी में युवा हार्दिक पटेल के बाद अब युवा दलित नेता जिग्नेश मेवाणी के शामिल किए जाने से युवाओं में नया जोश लाना होगा।
नए प्रभारी ने कहा है कि गुजरात में पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। इसलिए कांग्रेस को महंगाई, बेरोजगारी जैसे आम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। उधर राज्य में लगभग हर चुनाव जीतकर लगातार मजबूत दिख रही भाजपा ने भी चुनावी तैयारी आरंभ कर दी है। सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को बदल दिया। इसके बाद मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा आयोजित की गई।
उधर आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ महीनों से गांव-गांव घूम रही है। गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में पार्टी ने पहली बार पदार्पण करते हुए अच्छे -खासे वोट हासिल किए हैं।
ऐसे में विपक्ष के रूप में कांग्रेस को जनता के मुद्दों को लगातार उठाकर चर्चा में रहना होगा जिससे पार्टी भाजपा को टक्कर देने सके।
(उ.प.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो