scriptGujarat: कांग्रेस के दो विधायक शाहीन बाग पहुंचे, भाजपा ने जताई नाराजगी | Gujarat, Congress MLA, Shaheenbaghj BJP, | Patrika News

Gujarat: कांग्रेस के दो विधायक शाहीन बाग पहुंचे, भाजपा ने जताई नाराजगी

locationअहमदाबादPublished: Jan 29, 2020 11:28:46 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Congress MLA, Shaheenbaghj BJP, Imran Khedawala, Gayasuddin Shaikh

Gujarat: कांग्रेस के दो विधायक शाहीन बाग पहुंचे, भाजपा ने जताई नाराजगी

Gujarat: कांग्रेस के दो विधायक शाहीन बाग पहुंचे, भाजपा ने जताई नाराजगी

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस के दो विधायक नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पिछले कई दिनों से नई दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से जारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। मंगलवार शाम कांग्रेस के विधायक ग्यासुद्दीन शेख व इमरान खेड़ावाला प्रदर्शनकारियों के कैंप में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उधर इन विधायकों के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में गुजरात में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायकों के शाहीनबाग जाने पर गुजरात भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने आरोप लगाया कि शाहीनबाग में देश विरोधी तत्वों के समर्थन में गुजरात के कांग्रेस के विधायक जाते हैं और भाषणबाजी करते हैं जो दर्शाता हैं कि कांग्रेस देश विरोधियों लोगों के साथ है।
भाजपा की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस के इन विधायकों ने कहा कि शाहीनबाग पाकिस्तान में नहीं है। वे सीएए के विरुद्ध में प्रदर्शन करने वालों लोगों से मिलने गए थे, जहां सभी समुदाय के लोग शामिल हैं।
उधर अहमदाबाद महानगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में भी भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के इन विधायकों के शाहीनबाग जाने के विरोध में पार्षदों ने प्ले कार्ड लगाते हुए नारेबाजी की।
सीएए के विरोध में शाहीनबाग के आंदोलनकारी पिछले 45 दिनों से आंदोलनरत हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो