scriptकांग्रेस की जनता रेड, बोरी में कम मिली खाद | Gujarat congress public raided, short fertilizers in baradana | Patrika News

कांग्रेस की जनता रेड, बोरी में कम मिली खाद

locationअहमदाबादPublished: May 10, 2019 09:39:28 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

कांग्रेस आरोप अब खाद घोटाला

Gujarat congress

कांग्रेस की जनता रेड, बोरी में कम मिली खाद

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस ने शुक्रवार को गांधीनगर के चिलोडा में खाद के एक गोदाम पर जनता रेड की। कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के नेतृत्व में जनता रेड की गई। कांग्रेस का आरोप है कि इन गोदामों की कई बोरियों में खाद कम पाई गई।
कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि इस गोदाम में तीन बोरियों का वजन कराया, जिसमें एक बोरी में पांच सौ ग्राम, दूसरे बैग में साढ़े तीन सौ ग्राम और तीसरी बैग में साढ़े तीन सौ ग्राम वजन कम पाया गया। जहां पहले चार हजार किलोग्राम मूंगफली खरीदारी का घोटाला सामने आया। बाद में अरहर खरीद घोटाला और अब खाद की बोरी में तीन सौ ग्राम से एक किलोग्राम तक खाद कम होने के किस्से सामने आए हैं। चावड़ा का आरोप है कि सरकार की मिलीभगत से करोड़ों रुपए का खाद घोटाला सामने आ रहा है। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जनता को गुमराह करने वालों के दबिश देगी और सरकार की पोल खेलने के लिए जनता रेड करेगी। चावड़ा ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री पर प्रहार करते कहा कि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री महज बयानबाजी कर रहे हैं। जनता में लगातार जागरुकता आ रही है और कांगे्रस जनता रेड कर रही है। इसके चलते व्यापारी-डीलर खाद की बिक्री बंद कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो