scriptकांग्रेस ने भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाओं की नीतियों पर उठाए सवाल | Gujarat congress questioned on BJP policy | Patrika News

कांग्रेस ने भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाओं की नीतियों पर उठाए सवाल

locationअहमदाबादPublished: May 20, 2019 10:15:30 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

गोडसे का जन्म दिवस मनाने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

manish doshi

कांग्रेस ने भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाओं की नीतियों पर उठाए सवाल

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाओं की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सूरत में महात्मा गांधी की हत्या के आरोपी नाथूराम गोडसे की जयंती मनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास के पुरुषों के खिलाफ छद्म युद्ध प्रारंभ किया है। ऐसा लगता है कि भारत की अस्मिता के खिलाफ मोदी सरकार का गोरील्ला युद्ध है। मोदी ने गोडसे के चेहरे को गांधीजी के चश्मे से ढंकने के काफी प्रयास किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह प्रचार में गांधी और विचारों में गोडसेवादी विचारधारा रखते हैं। भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाएं पहले राष्ट्रपुरुष और महात्मा गांधी के खिलाफ जहर उगलते थे। अपमानजनक भाषा बोलते थे और ऐसे बयानों से किनारा करने की भाजपा की नीति रही है। भाजपा की करनी-कथनी, चाल-चरित्र का चहेरे देश के सामने उजागर हो गया। भाजपा और सहयोगी संस्थाएं अब मगर की आंसू बहाना बंद करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो