scriptकांग्रेस शहरों में बदलेगी स्थिति : गहलोत | Gujarat congress to be changed in city | Patrika News

कांग्रेस शहरों में बदलेगी स्थिति : गहलोत

locationअहमदाबादPublished: Jan 16, 2018 08:48:30 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

पंचायत परिषद 23 को गांधीनगर में

Gujarat congress
अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के जो परिणाम आए उस आधार पर देखा जाए तो शहरों में कांग्रेस को अपनी स्थिति बदलना होगा। विशेष तौर पर सूरत में जो परिणाम आए वे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। हालांकि कांग्रेस शहरवासियों की आवाज को बुलंद करती रहेगी। गहलोत मंगलवार को एलिसब्रिज स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक से पूर्व संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर में अपनी स्थिति बदलने का प्रयास करेगी।

राज्य सरकार तोगडिय़ा मामले में जांच की पहल करे

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने प्रवीण तोगडिय़ा के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि तोगडिय़ा ने खुद के एनकाउंटर की दहशत जताई है। यह गंभीर मामला है। राज्य सरकार को खुद ही निष्पक्ष तरीके से जांच करने की पहल करनी चाहिए। देश में हिंसा की राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस 23 को करेगी पंचायत परिषद

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने भी बताया कि प्रवीण तोगडिय़ा मामले की निष्पक्ष जांच जांच होनी चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए। गुजरात में कानून-व्यवस्था खस्ताहाल है। उन्होंने गुजरात की जनता का आभार जताते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम सरपंचों पर राज्य सरकार दबाव बनाती है। इसके विरोध में 23 जनवरी को कांग्रेस गांधीनगर में सत्याग्रह छावनी में पंचायत परिषद धरना करेगी।
विधानसभा में जनता की आवाज उठाएगी :

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता परेश धानाणी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में रोष है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता। फसलों के पर्याप्त दाम नहीं मिलते। जहां तक शिक्षा की बात की जाए तो गांवों में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस जनता की आवाज उठाएगी। कांग्रेस जनहित कार्यों पर दबाव बनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो