scriptहार्दिक पटेल को बनाया गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष | Gujarat congress, working president, hardik patel, Gujarat news | Patrika News

हार्दिक पटेल को बनाया गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

locationअहमदाबादPublished: Jul 11, 2020 08:58:49 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat congress, working president, hardik patel, Gujarat news : दिल्ली आलाकमान ने दी हरी झंडी

हार्दिक पटेल को बनाया गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

हार्दिक पटेल को बनाया गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

गांधीनगर. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (Gujarat congress) में युवा नेता हार्दिक पटेल (hardik patel) का कद बढ़ा है। अब हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष (working president) बनाया गया है। इसके अलावा तीन को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसमें महेन्द्रसिंह परमार को आणंद, विधायक आनंद चौधरी को सूरत और यसीन गज्जन को देवभूमि द्वारका का अध्यक्ष बनाया गया है।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) के आदेश पर तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से किसानों और आमजन की मुद्दे और तेजी से उठाए जाएंगे। हार्दिक पटेल की नियुक्ति से युवाओं और किसानों को मुद्दों और बुलंद किया जाएगा। संगठन में और युवा जुड़ेंगे और जिसे पार्टी और मजबूत बनेगी।
गौरतलब है कि गुजरात के आठ विधानसभा क्षेत्रों में सितम्बर या अक्टूबर में उपचुनाव हैं। ये उपचुनाव विशेष तौर पर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात सीटों में होने हैं। हार्दिक पटेल और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो