scriptGujarat: कोरोना काल में त्यौहार के सीजन को लेकर केन्द्र के मार्गदर्शिका का इंतजार | Gujarat, Corona, Festive season, Deputy CM Nitin Patel | Patrika News

Gujarat: कोरोना काल में त्यौहार के सीजन को लेकर केन्द्र के मार्गदर्शिका का इंतजार

locationअहमदाबादPublished: Jul 15, 2020 11:07:57 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Corona, Festive season, Deputy CM Nitin Patel

Gujarat: कोरोना काल में त्यौहार के सीजन को लेकर केन्द्र के मार्गदर्शिका का इंतजार

Gujarat: कोरोना काल में त्यौहार के सीजन को लेकर केन्द्र के मार्गदर्शिका का इंतजार


अहमदाबाद. गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी व नवरात्रि के त्योहार के सीजन को लेकर केन्द्र की ओर से मार्गदर्शिका का इंतजार कर रही है। इसके तहत कई चीजों में छूट देने को लेकर आम लोगों की सुरक्षा पर भी विचार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद राज्य में कोरोना के संक्रमण में वृद्धि की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन यह वृद्धि उससे काफी कम है जितनी की डर थी। इसलिए गुजरात दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी अच्छी स्थिति में है।
953 धन्वंतरी रथ

राज्य के 41 जिलों-महानगरपालिका क्षेत्र में धन्वंतरी आरोग्य रथ आरंभ किया गया है। इसमें कोरोना के अलावा भी अन्य रोगों के लिए जरूरी उपचार किया जा रहा है। कुल 953 धन्वंतरी रथ की ओर से 3643 इलाकों में सेवा दी जा रही है। राज्य में 925 धन्वंतरी रथ से प्रतिदिन सवा लाख लोगों के घर-घर जाकर जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो