script

Gujarat: गुजरात में लगातार दूसरे दिन डिस्चार्ज की संख्या अधिक

locationअहमदाबादPublished: May 06, 2021 10:52:00 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Corona Positive, Discharge, patients, Ahmedabad

Gujarat: गुजरात में लगातार दूसरे दिन डिस्चार्ज की संख्या अधिक

Gujarat: गुजरात में लगातार दूसरे दिन डिस्चार्ज की संख्या अधिक

अहमदाबाद. राज्य में गुरुवार को लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना से मात देने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही। एक दिन में 12545 नए मरीजों के मुकाबले 13021 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 5143 अहमदाबाद जिले के हैं। इसके अलावा सूरत जिले मेें 2314 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।कोरोना काल में कुल 490412 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में एक्टिव मरीज 147525 हैं। इनमें से वेंटिलेटर पर हैं जबकि 146739 की हालत स्थिर है। फिलहाल रिकवरी रेट बढकऱ 75.92 फीसदी हो गई है।

प्रदेश में गुरुवार को पूरे हुए 24 घंटे में 12545 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद जिले में अब लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है। गुरुवार को नए मरीजों की संख्या 3957 दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अहमदाबाद जिले में मरीजों की अधिकतम संख्या 5700 से अधिक तक पहुंच गई थी। गुरुवार को सूरत जिले में 1427, वडोदरा जिले में 1018, जामनगर में 729, राजकोट में 696, महेसाणा में 482, जूनागढ़ में 445, भावनगर में 324, गांधीनगर में 302 मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के सभी जिलों को मिलाकर एक दिन में 12545 मरीज दर्ज हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले 645972 मामले हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो