अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में कोरोना टीकाकरण साढ़े 5 करोड़ पार

Gujarat, Corona vaccination, Ahmedabad

अहमदाबादSep 18, 2021 / 10:24 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: गुजरात में कोरोना टीकाकरण साढ़े 5 करोड़ पार

अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना टीकाकरण को लेकर अहम उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर एक ही दिन में 23.68 लाख लोगों को टीका लगाया गया। वहीं शनिवार को ४.८१ लाख को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह अब तक राज्य में 5 करोड़ 59 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को दी बधाई दीष।
अब तक राज्य में 3 करोड़ 96 लाख 66 हजार 719 लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 1 करोड़ 63 लाख 68 हजार 592 लोगों को दूसरी खुराक सहित कुल 5.59 करोड़ टीके की खुराक दी गई है।
गत 16 जनवरी से राज्य मेंं कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों की संख्या 5.57 करोड़ है।
इस तरह यदि देखा जाए तो राज्य की 30 फीसदी आबादी को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी है। गुजरात से ज्यादा महाराष्ट्र में 2 करोड़ आबादी को दोनों डोज दी जा चुकी है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: गुजरात में कोरोना टीकाकरण साढ़े 5 करोड़ पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.