scriptGujarat: कोरोना पॉजिटिव के सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मामले भावनगर में | Gujarat, Corona virus positive, Saurashtra, Bhavnagar | Patrika News

Gujarat: कोरोना पॉजिटिव के सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मामले भावनगर में

locationअहमदाबादPublished: Apr 09, 2020 11:15:07 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Corona virus positive, Saurashtra, Bhavnagar

Gujarat:  कोरोना पॉजिटिव के सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मामले भावनगर में

Gujarat: कोरोना पॉजिटिव के सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मामले भावनगर में

राजकोट. भावनगर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 18 तक पहुंच गई। ये सभी सर टी अस्पताल में भर्ती है। इस तरह पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भावनगर सौराष्ट्र में सर्वाधिक है। वहीं राज्य भर में अहमदाबाद और सूरत के बाद वडोदरा के साथ तीसरे स्थान पर है। 18 में एक अंतरराज्यीय मामला है जबकि शेष लोकल ट्रांसमिशन का मामला है।
इन सभी मरीजों के संपर्क में आए 144 व्यक्तियों के नमूने अहमदाबाद की लेबोरेटरी में भेजे गए थे। इनमें बुधवार सुबह 2 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई वहीं 142 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं बुधवार शाम को 44 की रिपोर्ट आई जिसमें दो और पॉजिटिव पाए गए जबकि शेष 42 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन चारों को सर टी अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। इन मरीजों के परिजनों को क्वारन्टाइन किया गया है।
वहीं यहां दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें भी एक मरीज दिल्ली के तबलीगी जमात मरकज से लौटकर संक्रमित हुआ था। वहीं एक अन्य की मौत भी हो चुकी है। एक व्यक्ति स्वस्थ हो गया है जिसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो