scriptGujarat में कोरोना वायरस संबंधित 5760  टेस्ट | Gujarat, corona virus, test | Patrika News

Gujarat में कोरोना वायरस संबंधित 5760  टेस्ट

locationअहमदाबादPublished: Apr 09, 2020 09:02:54 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

24 घंटे में 1788 में से 62पॉजिटिव

Gujarat में कोरोना वायरस संबंधित 5760  टेस्ट

Gujarat में कोरोना वायरस संबंधित 5760  टेस्ट

अहमदाबाद. प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस वायरस की शंका पर अब तक कुल ५७६० टेस्ट किए जा चुके हैं। गुरुवार सुबह पूरे हुए २४ घंटे के दौरान ही राज्य में १७८८ टेस्ट किए गए इनमें से ६२ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
प्रदेश में कोरोना वायरस की आशंका पर हुए ५७६० टेस्ट में से २४१ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ५४१७ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। चौबीस घंटों में किए गए कुल १७८८ टेस्ट में से ६२ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि १६२४ की रिपोर्ट नेगेटिव है। १०२ लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
अब तक २६ को दी अस्पतालों से छुट्टी
प्रदेश में अब तक सामने आए २४१ मरीजों में से २६ को छुट्टी दी गई है। इन मरीजों की हालत स्वस्थ बताई गई है। इसके अलावा दो मरीज फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं तो १५३ स्टेबल बताए गए हैं। सर्वेलेंस की प्रक्रिया के दौरान भी राज्य के विविध भागों में ४३ की तलाश की गई है उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। अब तक १७ की मौत भी हो चुकी है।
१२३५२ को किया क्वारेंटाइन
गुजरात में कोरोना वायरस के मद्देनजर गुरुवार को १२३५२ को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें से ११०१५ को होम क्वारेंटाइन, ११७० को सरकारी क्वारेंटाइन और १६७ को निजी तौर पर क्वारेंटाइन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो