scriptGujarat: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Rupani की खुली जंग, कहा कार्यवाही हुई तेज | Gujarat, Corruption, CM Vijay Rupani, social media | Patrika News

Gujarat: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Rupani की खुली जंग, कहा कार्यवाही हुई तेज

locationअहमदाबादPublished: Jan 17, 2020 05:51:39 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Corruption, CM Vijay Rupani, social media

Gujarat: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Rupani की खुली जंग, कहा कार्यवाही हुई तेज

Gujarat: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Rupani की खुली जंग, कहा कार्यवाही हुई तेज

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है। सोशल मीडिया के मार्फत युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ खुली जंग की शुरुआत हो गई। गुजरात उसी रास्ते पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार पर अंकुश लाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई शुरु की गई है। सिस्टम में सुधार कर राज्य सरकार ने इसके खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। वर्षों से देश में बेरोजगारी, गरीबी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात बहुत हो रही है, लेकिन सिस्टम में सुधार कर राज्य सरकार ने खुली जंग छेड़ी है। सरकार इसके लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
रूपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार चार स्तंभों पर चलने वाली सरकार है। इसमें संवेदनशीलता, निर्णय, प्रगतिशीलता के साथ-साथ पारदर्शिता भी एक स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले सबसे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को मजबूत बनाया गया है। इसकी एक बड़ी टीम बनाई गई है। सीबीआई की तरह इसे भी लीगल एडवाइजर दिया गया है। ट्रैप व एसीबी के छापे का दायरा भी बढ़ा है। कई विरोधी इसे लेकर टिप्पणी करते हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में इतने लोग पकड़े जा रहे हैं, इससे लगता है कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। रूपाणी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ कर भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए कड़ी से कड़ी सिस्टम बनानी होगी। तकनीक का उपयोग कर सिस्टम को सुधार करने का प्रयास किया है।
इसके तहत राजस्व विभाग में पूरी ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ की गई। गांधीनगर में पूरा सेल खड़ा किया है। इसके लिए धीरे-धीरे फेसलेस व्यवस्था खड़ी करनी है। खनिज-रेती, लिग्नाइट का लीज ड्रोन से सर्वेकर खनिज चोरी पकड़ी है। अब लीज की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का भी दायार बढ़ा है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरी है। प्रत्येक योजना डीबीटी के तहत पैसा लाभार्थी के खाते में जाए। पूरी व्यवस्था पारदर्शिता की है। सीएम डैश बोर्ड में 3400 से ज्यादा इंडिकेटर्स है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो