scriptGujarat: Dalai Lama को Nobel Prize की 30वीं वर्षगांठ मनाई | Gujarat, Dalai Lama, Nobel Prize, 30th year | Patrika News

Gujarat: Dalai Lama को Nobel Prize की 30वीं वर्षगांठ मनाई

locationअहमदाबादPublished: Dec 10, 2019 10:43:27 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Gujarat, Dalai Lama, Nobel Prize, 30th year

Gujarat: Dalai Lama को Nobel Prize की 30वीं वर्षगांठ मनाई

Gujarat: Dalai Lama को Nobel Prize की 30वीं वर्षगांठ मनाई

अहमदाबाद. भारत-तिब्बत मैत्री संघ और तिब्बत रिफ्यूजी मार्केट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के साबरमती रिवरफ्रंट तिब्ब्ती धर्म गुरु दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार मिलने की 30 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष अमूल भट्ट ने कहा कि तिब्बती लोग पिछले कई वर्षों से अहमदाबाद आए हैं। आज पूरी दुनिया में तिब्बत की आजादी के लिए माहौल बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चीन की इस विस्तारवादी नीति को नियंत्रित किया है। केन्द्र सरकार ने चीन की नीति को रोकने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तिब्बत को स्वतंत्रता प्राप्त होगी क्योंकि तिब्बत की स्वतंत्रता में ही भारत की सुरक्षा है। इससे करोड़ों भारतीय के आस्था का केन्द्र कैलाश मानसरोवर भी जल्द ही मुक्त हो जाएगा।
इस अवसर पर भारत-तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पी जी ज्योतिकर ने कहा कि चीन और भारत के बीच एक तिब्बत बफर स्टेट है। यदि तिब्बत को स्वतंत्रता मिल जाती है, तो आने वाले दिनों में चीन की सीमा भारत से दूर जाएगी और भारत की सुरक्षा में खर्च होने वाली रकम भारत के विकास में लगाई जाएगी। उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही तिब्बत स्वतंत्र होगा और आने वाले दिनों में तिब्बत की राजधानी ल्हासा में विभिन्न समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।
संघ के राज्य सह-संयोजक अमित ज्योतिकर ने कहा कि अहमदाबाद में तिब्बत बाजार की शुरुआत वर्ष 1987 से अहमदाबाद महानगरपालिका की मदद से आरंभ की गई थी। इसमें भारत-तिब्बत मैत्री संघ के सन्निष्ठ प्रयासों के कारण ही संभव हो सका है और जो आज तक जारी है।
इस अवसर पर डॉ परितोष शाह, भास्कर शाह सहित भारत- तिब्बत मैत्री संघ- गुजरात के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो