scriptGujarat: डिप्टी सीएम नितिन पटेल पर फेंका चप्पल | Gujarat, Deputy CM Nitin Patel, Election, Karjan, vadodara | Patrika News

Gujarat: डिप्टी सीएम नितिन पटेल पर फेंका चप्पल

locationअहमदाबादPublished: Oct 26, 2020 09:51:53 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Deputy CM Nitin Patel, Election, Karjan, vadodara

Gujarat: डिप्टी सीएम नितिन पटेल पर फेंका चप्पल

Gujarat: डिप्टी सीएम नितिन पटेल पर फेंका चप्पल

वडोदरा. गुजरात में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पर सोमवार को चप्पल फेंका गया। वडोदरा जिले के करजण विधानसभा क्षेत्र के करोली गांव में
यह घटना तब घटी जब वे यहां पर मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल के साथ चुनावी बैठक के बाद पटेल जब बयान दे रहे थे तभी किसी ने कुछ दूर से चप्पल फेंका। पुलिस व भाजपा कार्यकर्ता भी इस संबंध में कुछ नहीं जान सके।
उपमुख्यमंत्री ने इससे पहले चुनावी सभा में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंशवाद, परिवारवाद को प्रोत्साहन दिया है। कांग्रेस की ऐसी नीतियों के कारण ही उनके लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया। उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। लेकिन लौह पुरुष इतिहास में अमर रहें, इसके लिए विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार की प्रतिभा के अनुरूप सम्मान के साथ-साथ गुजरात का नाम राष्ट्रीय व अंतररारष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो