scriptगुजरात के उपमुख्यमंत्री पटेल संक्रमित | Gujarat Deputy CM Nitin Patel Test Positive for Covid-19 | Patrika News

गुजरात के उपमुख्यमंत्री पटेल संक्रमित

locationअहमदाबादPublished: Apr 25, 2021 12:29:55 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

सीएम सहित आठ मंत्री भी हो चुके कोरोना ग्रस्त

nitin_patel_dy_cm.jpg
अहमदाबाद . गुजरात में तेजी से पग पसार रहे कोरोना ने शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पटेल की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। उन्हें अहमदाबाद शहर के यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल
में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत स्थिर बताई जाती है।
उपमुख्यमंत्री के संक्रमित होने की जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण दिख रहे थे। इस कारण उन्होने आटीपीसीआर टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिकित्सकों की सलाह पर वे यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने लोगों से विनती है कि हाल में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
दो दिनों से शाह, सीएम रूपाणी के साथ थे
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ थे। शुक्रवार शाम अहमदाबाद के
जीयू कन्वेंशन सेंटर में बने 900 बेड के कोरोना हॉस्पिटल के निरीक्षण को पहुंचे अमित शाह के वे साथ थे। यहां सीएम भी थे। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूर्व सुबह गांधीनगर के कोलवडा आयुर्वेद हॉस्पिटल में ऑ€सीजन ह्रश्वलांट के उद्घाटन समारोह के दौरान भी वे गृहमंत्री शाह और सीएम के साथ मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो