scriptगुजरात राज्य में 1500 पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, भर्ती कोई नहीं | Gujarat, dgp Ashish bhatia, corona third wave, police personnel positi | Patrika News

गुजरात राज्य में 1500 पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, भर्ती कोई नहीं

locationअहमदाबादPublished: Jan 22, 2022 09:37:09 pm

Gujarat, dgp Ashish bhatia, corona third wave, police personnel positive

राज्य में 1500 पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, भर्ती कोई नहीं

राज्य में 1500 पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, भर्ती कोई नहीं

अहमदाबाद. गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया ने बताया कि शनिवार की स्थिति में राज्य में अभी 1500 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें से कोई भी गंभीर नहीं है। ना ही एक भी पुलिसकर्मी या अधिकारी अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित होने के बाद नए दिशा निर्देश के तहत 7 दिन बाद तबियत सही रहने पर पुलिसकर्मी और अधिकारी डयूटी पर भी फिर से लौट रहे हैं। यह क्रम जारी है।
शनिवार को डीजीपी भाटिया ने राज्य के सभी एसपी, रेंज आईजी और पुलिस आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस बारे में संवाददाताओं को भी जानकारी दी।
गुजरात में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उसकी चेन तोडऩे को राज्य सरकार ने राज्य के 17 और नए शहरों में रात्रि कफ्र्यू लागू किया है। इन नए शहरों में रविवार रात दस बजे से 29 जनवरी सुबह 6 बजे तक लागू किए गए रात्रि कफ्र्यू की कड़ाई से पालना कराने के राज्य पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, शहर पुलिस आयुक्त और रेंज के आईजी को निर्देश दिए हैं।
अहमदाबाद में मास्क, कफ्र्यू भंग पर सर्वाधिक कार्रवाई
भाटिया ने संवाददाताओं को बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान किए गए मास्क और कफ्र्यू भंग मामलों में सबसे ज्यादा कार्रवाई अहमदाबाद शहर में हुई है। भाटिया ने बताया कि बीते एक सप्ताह में मास्क न पहनने पर 97903 लोगों से एक हजार का अर्थदंड वसूला है। उसमें सर्वाधिक 25000 लोगों से दंड अहमदाबाद शहर में वसूला गया। राजकोट शहर पुलिस ने 4750, जामनगर पुलिस ने 4716, अमरेली ने 4620 और नवसारी पुलिस ने 2313 लोगों से इस मामले में दंड वसूला। कफ्र्यू भंग के मामले सर्वाधिक 4777 अहमदाबाद शहर में दर्ज हुए। उसके बाद राजकोट शहर में 2377, नवसारी में 689, जामनगर में 575, अमरेली मेंं 124 मामले दर्ज हुए।
राज्य में हर रोज 35 से 40 हजार मास्क का भी वितरण किया जा रहा है। पुलिस, विभिन्न गैर सरकारी व सामाजिक संस्थाओं, मनपा, नपा के सहयोग से मास्क का वितरण भी कर रही है।
राज्य में 1500 पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, भर्ती कोई नहीं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो