त्यागपत्र के बाद शर्मा की बर्खास्तगी उधर सुबह दस बजे शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया वहीं कुछ घंटों के बाद पार्टी ने उन्हे बर्खास्त कर दिया। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की ओर से भेजे गए पत्र में शर्मा को प्रदेश आलाकमान सहित पार्टी के नेताओं के खिलाफ बैसिरपैर के अशोभनीय आरोप लगाने के लिए तत्काल रूप से निष्कासित किया जाता है।
तीन बार पार्षद रहे शर्मा अहमदाबाद महानगरपालिका में तीन टर्म के लिए पार्षद चुने गए। पिछली बार वे मनपा का चुनाव हार गए थे। टर्म पूरा होने से पहले उन्होंने मनपा के विपक्ष नेता के पद से इस्तीफा दिया था।