scriptGujarat: कूटनीति की नई कैपिटल बनी ‘कर्णावती’ | Gujarat, Diplomacy, Capital, Karnavati, Donald Trump | Patrika News

Gujarat: कूटनीति की नई कैपिटल बनी ‘कर्णावती’

locationअहमदाबादPublished: Feb 24, 2020 01:00:12 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Diplomacy, Capital, Karnavati, Donald Trump

Gujarat: कूटनीति की नई कैपिटल बनी 'कर्णावती'

Gujarat: कूटनीति की नई कैपिटल बनी ‘कर्णावती’

उदय पटेल

अहमदाबाद. दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड जे ट्रम्प का पहला भारत दौरा सोमवार से आरम्भ हो रहा है। इस भारतीय दौरे की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद शहर से हो रही है जो भारत का एकमात्र विश्व हेरिटेज शहर है। इसे गुजरात की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। अब यही शहर पिछले कुछ वर्षों में भारतीय कूटनीति की नई इबारत लिखने में अपना अहम योगदान दे रहा है।
पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिन पिंग, फिर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतान्याहू तथा अब विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के ताकतवर राष्ट्रपति ट्रंप के आने के बाद अहमदाबाद भारतीय कूटनीति में एक अलग मुकाम बनाता दिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केन्द्र सरकार में पहुंचने के बाद भारतीय कूटनीति में एक अलग परिभाषा रची जा रही है। पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष ज्यादातर राजधानी नई दिल्ली ही आकर वापस लौट जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस परंपरा को तोड़ा है। वे नई दिल्ली के बाहर भी राष्ट्राध्यक्ष को लाते रहे हैं और इसमें अहमदाबाद का प्रमुख स्थान है।

अब तक के राष्ट्राध्यक्ष का अहमदाबाद दौरा

चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग : 17 नवम्बर 2014
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे : 13-14 सितम्बर 2017
इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू: 17 जनवरी 2018

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो