scriptGujarat: दिवाली पर उपहार लेना सरकारी कर्मचारियों को पकड़ सकता है महंगा, एसीबी की नजर | Gujarat, Diwali, Gift, ACB, employees | Patrika News

Gujarat: दिवाली पर उपहार लेना सरकारी कर्मचारियों को पकड़ सकता है महंगा, एसीबी की नजर

locationअहमदाबादPublished: Oct 25, 2021 10:19:19 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Diwali, Gift, ACB, employees

Gujarat:  दिवाली पर उपहार लेना सरकारी कर्मचारियों को पकड़ सकता है महंगा, एसीबी की नजर

Gujarat: दिवाली पर उपहार लेना सरकारी कर्मचारियों को पकड़ सकता है महंगा, एसीबी की नजर

अहमदाबाद. दीपावली पर इस वर्ष उपहार लेना सरकारी कर्मचारियों को महंगा पड़ सकता है। उन पर कार्रवाई हो सकती है। प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उपहार, भेंट को भी एक तरीके से रिश्वत का ही एक हिस्सा माना है। महंगी भेंट, उपहारों को स्वीकारने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर एसीबी नजर रख रही है। इसके लिए एसीबी ने अपने सभी थानों में विशेष टीमें कार्यरत की हैं। जो उपहार लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगीं। इन टीमों को ज्यादा से ज्यादा केस करने के निर्देश भी दिए हैं।
एसीबी के अनुसार दीपावली त्योहार के समय सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को विभिन्न उद्यमों, कोर्पोरेट हाऊस की ओर से सीधे या परोक्ष तरीके से भेंट, सौगात, उपहार देने की सालों पुरानी परंपरा है। सामान्य रूप से देखें तो इस तरह से दी जाने वाली और ली जाने वाली शुभेच्छा भेंट, उपहार और सौगात भी भ्रष्टाचार का ही एक हिस्सा है। कई मामलों में तो सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को कीमती चीज-वस्तुएं, देश-विदेश के पर्यटन स्थलों पर जाकर आने, ठहरने की टिकटें, हवाई टिकटें, महंगी होटलों की टिकटें भी दी जाती हैं। गिफ्ट वाउचर भी उपहार स्वरूप दिए जाते होने की बात सामने आई हैं। इस प्रकार के उपहार देने के पीछे सरकारी कामकाज में अपना उद्देश्य पूरा करना होता है।
ऐसे में इस वर्ष दीपावली के दौरान शुभेच्छा के तहत दी जाने वाली ऐसी भेंट व उपहार को स्वीकारने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय ही नहीं बल्कि संभावित अधिकारियों-कर्मचारियों के घरों पर भी एसीबी की नजर रहेगी। ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो