scriptAhmedabad News गुजरात में दीपावली के बाद स्कूल, कॉलेजों में भर्ती होंगे इतने शिक्षक | Gujarat, Education, teacher, Recruitment, Primary school, secondary, | Patrika News

Ahmedabad News गुजरात में दीपावली के बाद स्कूल, कॉलेजों में भर्ती होंगे इतने शिक्षक

locationअहमदाबादPublished: Oct 23, 2019 08:37:08 pm

Gujarat, Education, teacher, Recruitment, Primary school, secondary, senior secondary school, college तीन हजार विद्या सहायक, ७५१८ माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक सहायक एवं १८२६ उच्च शिक्षा में अध्यापक सहायक के खाली पदों पर होगी भर्ती, ईडब्ल्यूएस का भी होगा अमल

Ahmedabad News गुजरात में दीपावली के बाद स्कूल, कॉलेजों में भर्ती होंगे इतने शिक्षक

Ahmedabad News गुजरात में दीपावली के बाद स्कूल, कॉलेजों में भर्ती होंगे इतने शिक्षक

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने दीपावली के बाद राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य के कॉलेजों में भी रिक्त पड़े व्याख्याता, प्रोफेसरों, प्राचार्यों के पदों पर दीपावली बाद भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों को भी 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस का लाभ दिया जाएगा।
शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चुड़ास्मा ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली के बाद प्राइमरी स्कूलों में तीन हजार विद्या सहायकों की भर्ती की जाएगी। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर ७५१८ शिक्षा सहायक भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा संवर्ग के १८२६ व्याख्याता, प्राध्यापक व प्राचार्य की भर्ती की जाएगी।
सरकार ने केन्द्रीय पद्धति से वर्ष २०११-१२ में सरकारी, अनुदानित माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा सहायकों के पद पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। वर्ष २०१६ में ६३१६ पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। उसमें से ४०६३ शिक्षा सहायकों की नियुक्ति की गई। उसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ देने के लिए सरकार ने निर्णय किया है। जिसके तहत नए रोस्टर रजिस्टर को प्रमाणित कराया गया है।
पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षा सहायकों की भर्ती की जा रही है। प्राथमिक शिक्षा में प्राथमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से भर्ती की जाएगी।
उच्च शिक्षा में १८२६ पदों पर भर्ती होगी, जिसमें १३४ प्राचार्य, १००४ अध्यापक सहायक और गैर शैक्षणिक वर्ग तीन-चार के पदों पर ६८८ की भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय की ओर से भर्ती की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो