scriptGujarat election 2022: पहले चरण में 60 % से ज्यादा मतदान, गत चुनाव से 8 फीसदी कम | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: पहले चरण में 60 % से ज्यादा मतदान, गत चुनाव से 8 फीसदी कम

Gujarat election 2022, 60% voting, First phase

अहमदाबादDec 01, 2022 / 11:40 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: पहले चरण में 60 % से ज्यादा मतदान,  गत चुनाव से 8 फीसदी कम

Gujarat election 2022: पहले चरण में 60 % से ज्यादा मतदान, गत चुनाव से 8 फीसदी कम

Gujarat election 2022 Over 60 voting in 1st phase, 8% less than last election

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोडक़र पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक पहले चरण में करीब 60.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मतदान के आंकड़े बढऩे की संभावना है। पिछली बार इन सीटों पर 68 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2012 के चुनाव में इन सीटों पर 71.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
इस बार जिला वार देखें तो सबसे ज्यादा मतदान 72.32 तापी जिले में रिकॉर्ड किया गया वहीं सबसे कम 51.34 फीसदी मतदान भावनगर जिले में रहा।
इसमें सबसे ज्यादा आदिवासी बहुल तापी जिले की निझर सीट पर 77.87 फीसदी वहीं कच्छ जिले की गांधीधाम सीट पर सबसे कम 39.89 फीसदी वोट पड़े।
यूं बढ़ा मतदान

इससे पहले सुबह 8 बजे धीमी गति से मतदान शुरु हुआ। सुबह 9 बजे तक पहले घंटे में जहां 4.94 फीसदी वोटिंग हुई वहीं सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा 19.24 फीसदी हो गया। दोपहर एक बजे तक 34.65 प्रतिशत मतदान हुआ और दोपहर बाद तीन बजे तक यह आंकड़ा 48.48 फीसदी तक पहुंचा। मतदान खत्म होने के समय शाम 5 बजे तक पहले चरण की 89 सीटों पर 60.20 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
पहले चरण में कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। गुजरात के चुनावी जंग में इस बार भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ तीसरी शक्ति के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
तीन चुनावों में पहले चरण में मतदान फीसदी

2022 59.24%
2017 68%
2012 71%

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो