scriptGujarat election 2022: 788 candidates in fray for first phase | Gujarat election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर 788 प्रत्याशी होंगे चुनाव मैदान में | Patrika News

Gujarat election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर 788 प्रत्याशी होंगे चुनाव मैदान में

locationअहमदाबादPublished: Nov 18, 2022 11:54:39 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022, 788 candidates, first phase, BJP, Congress

Gujarat election 2022:  पहले चरण की 89 सीटों पर 788 प्रत्याशी होंगे चुनाव मैदान में
Gujarat election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर 788 प्रत्याशी होंगे चुनाव मैदान में
Gujarat election 2022 788 candidates in fray for first phase

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण की 89 सीटों के लिए एक दिसम्बर को मतदान होगा। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद शुक्रवार को स्थिति साफ हो गई। इन सीटों पर अब 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। गांधीनगर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
788 प्रत्याशियों में 718 पुरुष व 70 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण में 39 राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि 339 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने 89 प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें 80 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इतने ही प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है जिसमें 83 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इसमें 83 पुरुष और पांच महिला हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी से 14 प्रत्याशी शामिल हैं।
पहले चरण के लिए 5 नवम्बर से 14 नवम्बर तक 1362 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। 15 नवम्बर को जांच के बाद 999 प्रत्याशियों के नामांकन मान्य किए गए। नामांकन वापस लेने के पहले चरण में अब 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.