scriptGujarat election 2022: All eyes on Gujarat assembly election results | Gujarat election 2022: सभी निगाहें गुजरात पर, विधानसभा चुनाव के नतीजे कल | Patrika News

Gujarat election 2022: सभी निगाहें गुजरात पर, विधानसभा चुनाव के नतीजे कल

locationअहमदाबादPublished: Dec 07, 2022 10:44:02 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022, All eyes on Gujarat, assembly election results

Gujarat election 2022: सभी निगाहें गुजरात पर, विधानसभा चुनाव के  नतीजे आज
Gujarat election 2022: सभी निगाहें गुजरात पर, विधानसभा चुनाव के नतीजे आज
Gujarat election 2022 All eyes on Gujarat assembly election results

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को होगी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। राज्य में इस बार दो चरण में एक और 5 दिसम्बर को मतदान हुुआ था। राज्य में कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती राज्य के ३३ केन्द्रों पर आरंभ होगी।
गुजरात के लिए इस बार का चुनावी रण इसलिए अहम है क्योंकि गुजरात में हर बार परंपरागत रूप से दो प्रतिद्वंद्वी-भाजपा व कांग्रेस- के बीच सीधी टक्कर होती है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
चुनाव परिणाम से यह पता चलेगा कि भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात की सत्ता पर काबिज होती है या नहीं। भाजपा यहां पर 1995 से कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। इस तरह भाजपा एक और जीत के सात लगातार सातवीं बार गुजरात की सत्ता पर काबिज होना चाहेगी।
उधर करीब तीन दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस भी अपनी वापसी चाहेगी। पहली बार चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी किस कदर प्रदर्शन करती है यह भी देखना अहम होगा। मतगणना से पूर्व तीनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए।
इस बार भाजपा ने जहां सबसे ज्यादा 182 वहीं कांग्रेस ने 179 और आम आदमी पार्टी ने 181 उम्मीदवार उतारे। 60 से ज्यादा राजनीतिक दलों के 1621 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.