scriptGujarat Election 2022: गुजरात चुनाव र्में षडय़ंत्र रचे जाने की आशंका : रघु शर्मा | Gujarat Election 2022, Dr. Raghu Sharma, Pavan Khera, | Patrika News

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव र्में षडय़ंत्र रचे जाने की आशंका : रघु शर्मा

locationअहमदाबादPublished: Nov 30, 2022 10:58:11 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

कहा, चुनाव आयोग को कराएंगे अवगत

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव र्में षडय़ंत्र रचे जाने की आशंका : रघु शर्मा

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव र्में षडय़ंत्र रचे जाने की आशंका : रघु शर्मा

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव Gujarat Election के प्रथम चरण के लिए गुरुवार से मतदान होगा। इस बीच कांग्रेस ने चुनाव में षडय़ंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। बुधवार को अहमदाबाद स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा Dr. Raghu sharma एंव गुजरात कांग्रेस के पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेरा संवाददाता सम्मेलन में यह आशंका व्यक्त की है।
इस मौके पर रघु शर्मा ने कहा कि गुजरात कांग्रेस इस तरह के षडय़ंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से इस संबंध में जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में इस बार कांग्रेस की सरकार तय है। 125 सीट आने का दावा भी किया। डॉ रघु के अनुसार गुजरात में जिस तरह से भाजपा की सभाओं में भीड़भाड़ नहीं है, उससे लगता है कि लोग भाजपा से त्रस्त हो चुके हैं। भाजपा ही नहीं इस बार आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार की भी जमानत जब्त होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो