अहमदाबाद

Gujarat election 2022: भाजपा की आंधी में भी कांग्रेस के इन दिग्गजों ने बचाई लाज

Gujarat election 2022, BJP storm, congress leaders, won

अहमदाबादDec 09, 2022 / 12:38 am

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: भाजपा की आंधी में भी कांग्रेस के इन दिग्गजों ने बचाई लाज

Gujarat election 2022 In BJP storm, these congress leader won
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत के बीच कांग्रेस के दिग्गजों ने जीत का सिलसिला बनाए रखा। इनमें प्रदेश कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिय़ा और अमित चावड़ा शामिल हैं।
पोरबंदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बाबू बोखीरिया को लगभग आठ हजार मतों से हराया। मोढ़वाडिया ने बोखीरिया से पिछली हार का बदला लिया। गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं आणंद जिले की आंकलाव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमित चावड़ा ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब पढियार को लगभग तीन हजार वोटों से पराजित किया।
सोमनाथ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विमल चूडास्मा ने भाजपा प्रत्याशी मानसिंह परमार को लगभग एक हजार मतों से पराजित किया।
अहमदाबाद शहर की दाणीलीमडा सीट से कांग्रेस के शैलेष परमार ने भाजपा के नरेश व्यास को लगभग 13 हजार मतों से मात दी। दांता सुरक्षित सीट से कांग्रेस के कांति खराड़ी ने भाजपा के लातू पारघी को छह हजार, वाव से गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर को 15 हजार मतों से हराया। अहमदाबाद के जमालपुर खाडिया से इमरान खेड़ावाला ने भाजपा के भूषण भट्ट को 14 हजार, खंभात से कांग्रेस के चिराग पटेल ने भाजपा के महेश रावल को तीन हजार, खेड़ब्रह्मा से डॉ. तुषार चौधरी ने भाजपा के अश्विन कोटवाल को दो हजार, लुणावाड़ा से कांग्रेस के गुलाबसिंह चौहाण ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के जिग्नेश कुमार सेवक को लगभग 26 हजार मतों से हराया। माणावदर से कांग्रेस के अरविंद लाडाणी ने भाजपा के जवाहर चावड़ा को चार हजार, पाटण से किरीट कुमार पटेल ने भाजपा की राजुलबेन देसाई को लगभग 15 हजार, वडगाम से कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने भाजपा के मणिभाई वाघेला को चार हजार और वीजापुर से कांग्रेस के डॉ. सीजे चावड़ा ने भाजपा के रमेश पटेल को सात हजार मतों से हराया।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.