scriptGujarat Election 2022: शिवराज ने कांग्रेस को नो बॉल तो आप को कहा वाइड बॉल | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Election 2022: शिवराज ने कांग्रेस को नो बॉल तो आप को कहा वाइड बॉल

Gujarat Election 2022: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस गजब पार्टी है। मैच गुजरात में चल रहा है और राहुल महाराष्ट्र में बल्ला भांज रहे हैं। कांग्रेस को उन्होंने नो बॉल व आप को वाइड बॉल करार दिया।

अहमदाबादNov 19, 2022 / 08:06 am

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: शिवराज ने कांग्रेस को नो बॉल तो आप को कहा वाइड बॉल

Gujarat election 2022: शिवराज ने कांग्रेस को नो बॉल तो आप को कहा वाइड बॉल

Gujarat Election 2022: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कच्छ जिले की मांडवी विधानसभा क्षेत्र के भुजपुर में शुक्रवार को जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां कल्प वृक्ष बताया वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बबूल का पेड़ और राहुल गांधी को खरपतवार कहा।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे। कांग्रेस के लोग सपने बहुत दिखाएंगे। केजरीवाल ईमानदारी की बात करते हैं, उनका एक मंत्री जेल में है और एक जेल के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने मांडवी के लोगों से केजरीवाल के वादों को झूठा बताते हुए कहा कि उनको और कुछ नहीं मिलेगा तो वो जातिवाद फैलाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गजब पार्टी है। मैच गुजरात में चल रहा है और राहुल महाराष्ट्र में बल्ला भांज रहे हैं। कांग्रेस को उन्होंने नो बॉल व आप को वाइड बॉल करार दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो