scriptGujarat election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस की कॉर्बन कॉपी है आप | Patrika News

Gujarat election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस की कॉर्बन कॉपी है आप

locationअहमदाबादPublished: Nov 23, 2022 09:21:31 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022, Yogi Adityanath, AAP, carbon copy, Congress

Gujarat election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा,  कांग्रेस की कॉर्बन कॉपी है आप

Gujarat election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस की कॉर्बन कॉपी है आप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवर को एक दिन में द्वारका, रापर और ध्रांगध्रा मे चुनावी सभा की।
योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को को निशाने पर लिया। उन्होंने आप को कांग्रेस की कॉर्बन कॉपी बताया। आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना में जनमानस से खिलवाड़ कर रहे थे। अराजकता और भ्रम फैलाते थे।
उन्होंने कहा कि गुजरात में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। यहां विकास की हर इमारत पर नरेंद्र भाई का नाम लिखा है। वे गुजरात के लिए निरंतर चिंतित रहते हैं। इससे पहले योगी ने द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
योगी के मुताबिक कांग्रेस जहां आती है, दंगे, गुंडागर्दी व कफ्र्यूू लाती है। यह उनके जींस का हिस्सा है। पहले गुजरात में यही सब होता था पर जब नरेंद्र मोदी सीएम बने तब यह सब समाप्त हो गया। इसके बाद से गुजरात विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। …….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो