scriptGujarat election: पहले की बेटी की सगाई, फिर चुनावी ड्यूटी पर.. | Gujarat election, election duty, electric voting machine, VVPAT | Patrika News

Gujarat election: पहले की बेटी की सगाई, फिर चुनावी ड्यूटी पर..

locationअहमदाबादPublished: Dec 04, 2022 08:26:04 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat election, election duty, electric voting machine, VVPAT: चुनाव में लगेंगे १,१३ लाख अधिकारी और कर्मचारी

Gujarat election: पहले की बेटी की सगाई, फिर चुनावी ड्यूटी पर..

Gujarat election: पहले की बेटी की सगाई, फिर चुनावी ड्यूटी पर..

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए १,१३,३२५ अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों में खासा उत्साह दिख रहा है। बेटी की सगाई कर एक प्राध्यापिका पीठासीन अधिकारी के तौर पर ड्यूटी पर हाजिर हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने यह जानकारी दी।
बेटी की सगाई कर हाजिर हुई ड्यूटी पर

दूसरे चरण के मतदान से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी रविवार सुबह से ही जिले के डिस्पेच केन्द्रों से ईवीएम मशीन और मतदान सामग्री लेकर अपने ड्यूटी स्थलों के लिए रवाना हो गए। वडोदरा की एम.एस. यूनिवर्सिटी में फेकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी में सहायक प्राध्यापिका के तौर पर ड्यूटी करने वाली निमिषाबेन पाठक के पति की की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी खुद संभाल रही हैं। ऐसे में निमिषाबेन चाहती है यह कारण बताकर वे चुनाव की ड्यूटी से राहत पा लेती है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रविवार को वे अपनी बेटी की सगाई की रस्म पूरी कर सीधे ही अकोटा विधानसभा क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी के तौर पर इस महापर्व की ड्यूटी में शामिल हो गईं।
निमिषाबेन पाठक तो एक उदाहरण हैं। ऐसे कई अधिकारी और कर्मचारी होंगे,जो अपनी निजी जिम्मेदारियां को भूलकर उत्साह से चुनावी डयूटी में शामिल हो रहा है।
मैनपावर मैनेजमेन्ट एक महा अभियान

सोमवार को १४ जिलों में ९३ सीटों पर २६,४०९ मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लोकशाही के इस अवसर पर अनेक कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। दूसरे चरण में १,१३,३२५ कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, जिसमें २९,०६२ पीठासीन अधिकारी और ८४,२६३ पोलिंग स्टाफ है। मतदान के एक दिन पूर्व रविवार को सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर हाजिर हो गए। यह प्रक्रिया काफी बारीकी और मेहनता से हुई है। लाखों कर्मचारी और अधिकारियों के मेनपावर का मैनेजमेन्ट का महा अभियान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो