scriptगुजरात चुनाव विकासवाद और वंशवाद के बीच जंग : मोदी | Gujarat elections: Jung between developmentism and dynasty: Modi | Patrika News

गुजरात चुनाव विकासवाद और वंशवाद के बीच जंग : मोदी

locationअहमदाबादPublished: Oct 17, 2017 03:59:10 am

विधानसभा चुनाव से पहले गांधीनगर के भाटगाम में सोमवार को हुए कार्यकर्ताओं के सबसे बड़े पेज प्रमुख महासम्मेलन में करीब तीन लाख कार्यकर्ताओं के बीच प्रधा

Gujarat elections: Jung between developmentism and dynasty: Modi

Gujarat elections: Jung between developmentism and dynasty: Modi

गांधीनगर।विधानसभा चुनाव से पहले गांधीनगर के भाटगाम में सोमवार को हुए कार्यकर्ताओं के सबसे बड़े पेज प्रमुख महासम्मेलन में करीब तीन लाख कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत का मंत्र फूंका। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए, विकास पागल हो गया… कांग्रेस के नारे का जवाब सुझाया और कहा- ‘मैं हूं विकास.., मैं हूं गुजरात.. । कार्यकर्ताओं ने इसे दोहराया और उत्साह में मोदी-मोदी के नारे लगाए लाखों कार्यकर्ताओं से भरे मैदान में मोदी ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि इमरजेंसी के समय कांग्रेस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा था। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी जुल्म किया गया था।

कांग्रेस ने सरदार के समय से गुजरात के प्रति नफरत रखी है। पंडित नेहरू तब जनसंघ के नाम से कांपते थे। तब जनसंघ से डरते थे तब अब कांग्रेस का भाजपा से कांपना स्वाभाविक है। कांग्रेस गुजरात के विकास के खिलाफ है और यह लड़ाई वंशवाद बनाम विकासवाद की है। इसमें विकास जीतेगा, वंशवाद हारेगा।

8 नवंबर को कांग्रेस ब्लैक-डे मनाएगी और भाजपा ब्लैक मनी मुक्ति दिवस मनाएगी।

क्या है पेज प्रमुख सम्मेलन :

चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के पेज प्रमुख सम्मेलन का मतलब है कि वोटर लिस्ट के हर पेज पर दर्ज करीब ५०वोटरों के बीच एक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन। यह भाजपा की माइक्रो लेवल प्लानिंग के तहत होता है। सारे गुजरात से ऐसे करीब सात लाख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था।

कांग्रेस विकास का मजाक बनाने वाली पार्टी : रुपाणी

सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस जहां विकास का मजाक बनाती है, वहीं हम विकास का मिजाज रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार पर 700 करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन राज्य की तिजोरी किसानों के लिए खुली है। रुपाणी ने कहा, २०१२ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दबाव में चुनाव आयोग ने रिकॉर्ड समय तक आचार संहिता लगाए रखी, ताकि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में विकास कार्य न करवा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार के दवाब में चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया।

किसानों को ब्याज मुक्त ऋण : रुपानी
इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने लुभावनी घोषणा करते हुए कहा की किसानों को जीरो फीसदी ब्याज पर लोन दिया जाएगा। हालांकि इससे राज्य सरकार पर 700 करोड़ का बोझ पड़ेगा।दिवाली के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष गांधी फिर गुजरात आ सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी द्वारकाधीश के दर्शन करके कांग्रेस के गुजरात चुनाव के प्रचार की शुरूआत कर चुके हैं।

‘हूं छूं विकास..’ का मंत्र दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि साढ़े छह करोड़ गुजरातियों का एक ही मंत्र होना चाहिए। हूं छूं विकास.., हूं छूं गुजरात..। (मैं विकास हूं, मैं हूं गुजरात)। कार्यकर्ताओं से यह नारा उन्होंने मंच से लगवाकर विरोधी दलों के विकास के पागल अभियान पर जबाव भी दिया।

ये भी बोले मोदी

केसरिया महाकुंभ

लाखों कार्यकर्ताओं से भरे मैदान को देख अभिभूत हुए मोदी ने कहा की कार्यकर्ताओं का ऐसा केसरिया महाकुंभ मैंने पहले कभी नहीं देखा। मैंं नमन करता हूं । उन्होंने मंच से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मैन ऑफ द मैच की उपाधि दे दी। उनकी तारीफ में कहा कि उनकी मेहनत से ही भाजपा का विजय रथ यूपी सहित देश के कई राज्यों में दौड़ा।

व्यापारियों के साथ हूं

मोदी ने कहा कि जीएसटी का निर्णय कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का भी था,लेकिन मैं व्यापारियों को कोई समस्या नहीं आने दूंगा। मैं लगातार 2 महीने से व्यापारियों के संपर्क में हूं। व्यापारियों के किसी भी पुराने रजिस्टर का हिसाब-किताब नहीं किया जाएगा।

सूपड़ा साफ होगा

शाह ने कहा जहां मोदी है वहां विकास है इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा हम 150 से अधिक सीटों पर जीतेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो