scriptGujarat: ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ जारी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी | Gujarat, Electric Vehicle policy 2021, Subsidy, CM Vijay Rupani | Patrika News

Gujarat: ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ जारी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी

locationअहमदाबादPublished: Jun 22, 2021 11:55:29 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Electric Vehicle policy 2021, Subsidy, CM Vijay Rupani

Gujarat: ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’  जारी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी

Gujarat: ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ जारी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ की घोषणा की। आने वाले 4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के राज्य की सडक़ों पर दौडऩे के लक्ष्य के साथ नई नीति घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन (टू व्हीलर) खरीदने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपए तक की सब्सिडी देगी। तिपहिया वाहन (थ्री व्हीलर) के लिए 50 हजार रुपए तक और फोर व्हीलर के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस सब्सिडी का लाभ 1.50 लाख रुपए तक की कीमत के दुपहिया, 5 लाख रुपए तक की कीमत के तिपहिया और 15 लाख रुपए तक की कीमत के फोर व्हीलर वाहनों के लिए दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए प्रति वाहन प्रति किलोवाट के हिसाब से 10 हजार रुपए की सब्सिडी देगी। रूपाणी के मुताबिक पूरे देश में इस प्रकार प्रति किलोवाट सब्सिडी देने में गुजरात अग्रसर राज्य है। देश के अन्य राज्य प्रति किलोवाट अधिकतम 5 हजार रुपए की सब्सिडी देते हैं, जबकि गुजरात उससे दुगुनी यानी 10 हजार रुपए प्रति किलोवोट की सब्सिडी देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट या कॉमर्शियल सहित सभी वाहनों के लिए यह सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही गुजरात के आरटीओ की ओर से पास किए गए वाहनों को मोटर रजिस्ट्रेशन फीस में से 100 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो