scriptGujarat: 4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन गुजरात की सडक़ों पर दौड़ेगे, बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन का हब | Gujarat, electric vehicle policy, CM VIjay Rupani | Patrika News

Gujarat: 4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन गुजरात की सडक़ों पर दौड़ेगे, बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन का हब

locationअहमदाबादPublished: Jun 23, 2021 12:27:53 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, electric vehicle policy, CM VIjay Rupani

Gujarat:  4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन गुजरात की सडक़ों पर दौड़ेगे, बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन का हब

Gujarat: 4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन गुजरात की सडक़ों पर दौड़ेगे, बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन का हब

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात देश के ऑटोमोबाइल हब के रूप में प्रसिद्ध राज्य है। अब आने वाले वर्षों में गुजरात पर्यावरण के अनुकूल परिवहन में एक प्रमुख इलेक्ट्रिकल वाहन हब भी बनेगा। रूपाणी के मुताबिक इस नीति के लागू होने के बाद आने वाले 4 वर्षों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन राज्य की सडक़ों पर दौड़ेगे। इन 4 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों में लगभग 1 लाख 10 हजार दुपहिया वाहन (टू-व्हीलर), 70 हजार तिपहिया वाहन ( थ्री व्हीलर) और 20 हजार फोर व्हीलर्स के होने के अनुमान हैं। उन्होंने कहा कि इस नीति से इलेक्ट्रिक वाहन की नई तकनीक को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन के ड्राइविंग, बिक्री, लोन, सर्विसिंग और चार्जिंग वगैरह क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार इलेक्ट्रिकल वाहन प्रोत्साहन योजना ( फ्रेम-2) के तहत वाहन खरीदने वालों को अलग-अलग प्रोत्साहन देती है। गुजरात सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी भारत सरकार की इस योजना से अतिरिक्त होगी।
इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग में होगी वृद्धि

रूपाणी ने बताया कि इस नीति में मुख्य रूप से चार बातों पर विशेष ज़ोर दिया गया है। इसमें राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग में बढ़ोतरी करना, गुजरात को इलेक्ट्रिक वाहन और उसके सहायक उपकरण का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना, इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी के क्षेत्र में युवा स्टार्ट-अप और निवेशकों को प्रोत्साहित करना और वाहनो के धुएँ से होने वाले वायु-ध्वनि प्रदूषण को घटाकर पर्यावरण की सुरक्षा करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो