scriptGujarat : कर्मचारी-अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीदी | Gujarat: Employees-officers, Education department, Khadi | Patrika News

Gujarat : कर्मचारी-अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीदी

locationअहमदाबादPublished: Oct 26, 2021 10:07:16 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

शिक्षा विभाग में कार्यरत

Gujarat : कर्मचारी-अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीदी

Gujarat : कर्मचारी-अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीदी

अहमदाबाद. आजादी के अमृत महोत्सव के खादी फोर नेशन, खादी फोर फैशन के मंत्र को चरित्रार्थ करने के उदेद्श्य से राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीद ली। इसकी कीमत चार करोड़ के करीब है।
शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के जरूरतमंद लोगों को रोजगारी मिले और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल देने के लिए खादी खरीदी के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोमवार को शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से सामूहिक तौर पर खादी की खरीदी कर पहनने के लिए आह्वान किया। इन कर्मचारियों और अधिकारियों ने 1.17 लाख मीटर खादी खरीदी, जिसकी कीमत 397.4 लाख रुपए है। शिक्षा विभाग के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक तथा टेक्नीकल शिक्षा के साथ जुड़े हुए कुल 67610 कर्मियों ने यह खादी खरीदी। खादी को खरीदने और खादी के वस्त्र पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो