scriptगुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड | Gujarat five dignitaries gets padma award | Patrika News

गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड

locationअहमदाबादPublished: Mar 22, 2023 09:44:25 pm

Gujarat five dignitaries gets padma award प्रो.बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्मविभूषण अवार्ड

गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड

गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड

Ahmedabad. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें प्रो.बालकृष्ण दोशी को आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया। 26 अगस्त 1927 को जन्मे प्रो.दोशी इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, आगा खान अवार्ड फॉर आर्किटेक्चर सहित कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के निर्णयक टीम में शामिल रह चुके हैं। वे कई अवार्ड से नवाजे चा चुके हैं। 24 जनवरी 2023 को उनका निधन हो गया।

 

गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड
गुजरात के भानूभाई चुनीलाल चितारा को भी माता की पछे़ड़ी कारीगरी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। 26 अक्टूबर 1957 को अहमदाबाद में जन्मे चितारा ने उनके माता-पिता से इस कला को सीखा था।
गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड
गुजरात के महिपतराय प्रतापराय कवि को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। 28 मार्च 1931 को जन्मे कवि अंतरराष्ट्रीय कठपुतली कलाकार हैं। 1973 में स्थापित पपेट्स एंड प्लेज के वे संस्थापक हैं। दर्पण अकादमी ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स से उन्होंने अभिनय में डिप्लोमा किया था। वे नाट्य कलाकार भी थे। उन्होंने इससे पहले कई अन्य अवार्ड भी प्रदान किए जा चुके हैं।
गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड
सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सिद्दी समुदाय की हीराबाई लोबी को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे सिद्दी महिला संघ की अध्यक्ष हैं। सिद्दी समाज और महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने काफी काम किया। जिसमें शिक्षा और उत्कर्ष के लिए किए कार्य प्रमुख हैं।
गुजरात की पांच हस्तियों को पद्म अवार्ड
गुजरात के प्रो.डॉ.महेंद्र पाल को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया गया है। इन्हें भारत में वेटनरी मायकोलॉजी का पितामह कहा जाता है। उन्होंने वेटनरी पब्लिक हेल्थ एवं माइक्रोबायोलॉजी में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो