script‘बी’ टीम बन आम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिलाई सत्ता: कांग्रेस | Gujarat, gandhinagar election, congress, bjp, dr doshi, aap, result | Patrika News

‘बी’ टीम बन आम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिलाई सत्ता: कांग्रेस

locationअहमदाबादPublished: Oct 05, 2021 09:21:02 pm

Gujarat, gandhinagar election, congress, bjp, dr doshi, aap, result -भाणवड नगरपालिका कांग्रेस ने छीनी

'बी' टीम बन आम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिलाई सत्ता: कांग्रेस

‘बी’ टीम बन आम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिलाई सत्ता: कांग्रेस

अहमदाबाद. गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव में मिली करारी शिकस्त पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने ‘बी’ टीम बनकर भाजपा को सत्ता दिलाने में मदद की है। यह बात गांधीनगर मनपा चुनाव परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट है। इतना ही नहीं मतों के प्रतिशत में हुए विभाजन से भी यह पूरी तरह से स्पष्ट होता है। सत्ता विरोधी मतों का विभाजन करने के लिए भाजपा की ओर से चली गई चाल में उसे सफलता मिली है।
दोशी ने कहा कि इसके बावजूद भी कोरोना महामारी में लोगों की मौत, लोगों को हुई मुश्किल, महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों को कांग्रेस हमेशा उठाती रहेगी।
दोशी ने कहा कि भाणवड नपा की सत्ता कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है। कांग्रेस को 16 सीटों के साथ बहुमत मिला है। तहसील पंचायत की 14 सीटें, जबकि जिला पंचायत की तीन सीटों पर कांग्रेस जीती हैं। जूनागढ़ मनपा उप चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली है। ये जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास का परिणाम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो