अहमदाबाद

गांधीनगर महानगर पालिका की 44 में से तीन सीट हारे उसका रंज है: पाटिल

Gujarat, gandhinagar mahanagar palika election, congress, bjp, C R Patil, result, aap -जीत का यश कार्यकर्ताओं को, पेज कमेटी माध्यम

अहमदाबादOct 05, 2021 / 09:36 pm

nagendra singh rathore

गांधीनगर महानगर पालिका की 44 में से तीन सीट हारे उसका रंज है: पाटिल

अहमदाबाद. गांधीनगर महानगर पालिका में भव्य जीत मिलने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि मनपा की 44 में से 41 सीटें पार्टी ने जीती हैं। यह सबको स्वीकार होगा लेकिन मुझे यह स्वीकार नहीं है। मुझे शेष रहीं 3 सीटें हारने का रंज है। भाजपा का कार्यकर्ता शत प्रतिशत परिणाम देने का आदी है।
वे गांधीनगर मनपा सहित राज्य की अन्य नपा, मनपा में हुए चुनाव व उप चुनाव में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद प्रदेश मुख्यालय कमलम् में आयोजित जनता आभार दर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पाटिल ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास , उनकी लोकप्रियता को देते हुए कहा कि गुजरात में तीसरी पार्टी को स्थान नहीं है। यह बात इन चुनावों ने एक बार फिर साबित की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहाा कि जिस पार्टी को केवल एक सीट मिली है वह गांधीनगर मनपा में सत्ता में आने के सपने देख रही है। पाटिल ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस को लगता था कि दो बार सत्ता के करीब पहुंचे हैं। इस बार जोर लगाएंगे तो सत्ता पा लेंगे लेकिन उसका सपना टूट गया। इस जीत का यश पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, गांधीनगर मनपा चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री भूपेन्द्रसिंह चुड़ास्मा व अन्य वरिष्ठ नेता तथा गांधीनगर मनपा में जीते सभी 41 उम्मीदवार उपस्थित थे।
सत्ता के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी: इटालिया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि पहली बार में ही गांधीनगर की जनता के पार्टी को एक सीट जिताई है। 21 फीसदी मत पार्टी को मिले हैं। इसके लिए जनता का आभार। सत्ता के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार से मुक्ति के मुद्दे पर राजनीति जारी रहेगी।

Home / Ahmedabad / गांधीनगर महानगर पालिका की 44 में से तीन सीट हारे उसका रंज है: पाटिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.