scriptगुजरात में हर हाल में शराबबंदी पर सख्ती : नितिन | Gujarat government, deputy CM, Gujarat news, Gandhinagar | Patrika News

गुजरात में हर हाल में शराबबंदी पर सख्ती : नितिन

locationअहमदाबादPublished: Sep 03, 2021 09:37:51 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat government, deputy CM, Gujarat news, Gandhinagar: गांधी और सरदार की संस्कारों को अपनाएंगे

गुजरात में हर हाल में शराबबंदी पर सख्ती : नितिन

गुजरात में हर हाल में शराबबंदी पर सख्ती : नितिन

गांधीनगर. शराबबंदी के चलते ही गुजरात में सामाजिक सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था के बेहतर हालात है। भले ही एक्साइज कर समेत काफी आवक खोनी पड़ी। हालांकि अन्य राज्य शराबबंदी को ढिलाई देकर बड़ी कमाई कर रहे है। गांधी और सरदार के संस्कारों और विरासत अपनाएगा। गुजरात में हर हाल शराबबंदी सख्ती से लागू रहेगी। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी का सख्ती से अमल हो रहा है। जिस भी पुलिस थाना क्षेत्र में शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा जाता है ऐसे किस्सों में संबंधित पुलिस अधिकारी का तबादला या फिर बर्खास्त करने के प्रावधान हैं। देशभर में गुजरात ही एकमात्र ऐसा राज्य है जो कर से मिलनेवाली आवक की चिंता किए बगैर शराबबंदी का अमल कर रहा है।
गौ सेवा हैं सबके संस्कार

उप मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गौ सेवा हमारे सबके संस्कार है। जनसंघ के समय से ही गौ रक्षा के लिए और गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए संघर्ष कर रहे है। गुजराती गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए करोड़ों का दान करते रहे है। गुजरात सरकार ने गौ सेवा और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान किए हैं। साथ ही गौ संवद्र्धन की योजनाएं लागू की है। भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म में गाय को माता के तौर पर पूजा जाता है। कोरोना संकटकाल में राज्य सरकार ने तीन बार गौशालाओं और पांजरापोलों को विशेष अनुदान दिया है। राम मदिर के लिए संघर्ष अब सफल हुआ है और भव्य राम मंदिर बन रहा है। भारत माता, राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रीय चिन्हों पर सभी को गर्व होना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों पर निगरानी रखना सदस्य (सभासदों) और सवाल पूछने का उन्हें अधिकार है। जहां भी अनियमितताएं होती हैं राज्य सरकार का सहकारिता विभाग जांच कराता है और आंतरिक एवं सहकारिता विभाग की ओर से ऑडिट कराने का प्रावधान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो