scriptGujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल | Gujarat, Governor Acharya Devvrat, Natural farming | Patrika News

Gujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल

locationअहमदाबादPublished: Oct 22, 2021 10:38:51 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Governor Acharya Devvrat, Natural farming

Gujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल

Gujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल,Gujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल,Gujarat : राज्यपाल ने कहा, गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में हुए शामिल

अहमदाबाद. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक कृषि के माध्यम से देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।
गांधीनगर स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में प्राकृतिक कृषि संबंधी विचार गोष्ठी में मार्गदर्शन देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से गुजरात में दो लाख किसान प्राकृतिक कृषि के जन अभियान में शामिल हुए हैं। ऐसे में मंत्री अपने- अपने क्षेत्रों में किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जल-जमीन और पर्यावरण की सुरक्षा होगी। देशी गाय का जतन-संवद्र्धन होगा, कृषि खर्च घटेगा और उत्पादों की योग्य कीमत मिलने पर किसान समृद्ध होंगे। साथ ही जमीन की उत्पादकता बढ़ जाएगी और पानी की बचत भी होगी। प्राकृतिक कृषि अपनाने से रासायनिक खादों पर दी जाने वाली सब्सिडी घटेगी और लोगों को जहरमुक्त-स्वास्थ्यप्रद आहार उपलब्ध हो सकेगा।
राज्यपाल के मुताबिक सुभाष पालेकर प्रेरित प्राकृतिक कृषि में देशी गाय के गोबर, गौमूत्र, बेसन, गुड़ और मिट्टी की सहायता से तैयार होने वाले जीवामृत- घन जीवामृत प्राकृतिक खाद का कार्य होता है। केंचुए जैसे जीवों में भी वृद्धि होती है। खेत में फसल को पर्याप्त पोषण मिलता है और उत्पादन भी बढ़ता है।
राज्यपाल ने विश्वास जताया कि प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में गुजरात देशभर में मॉडल स्टेट बनकर सबको प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने डांग जिले को सम्पूर्ण प्राकृतिक कृषि आधारित जिला घोषित करने का संकल्प लिया है। गांधीनगर के सेक्टर 21स्थित सब्जी मार्केट में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की बिक्री का केन्द्र शुरु किया गया है। राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर ऐसे बिक्री केन्द्र खड़े किए जाएंगे, जिससे किसानों को बाजार उपलब्ध होगा।
इस विचार गोष्ठी में शामिल मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने प्राकृतिक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी को निहारा और प्राकृतिक कृषि उत्पादों का जायका भी लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो