scriptGujarat: सरकारी अस्पतालों में वृद्ध जनों के लिए अलग समय, कतार भी अलग | Gujarat, Govt hospital, senior citizen, queue, timing, OPD | Patrika News

Gujarat: सरकारी अस्पतालों में वृद्ध जनों के लिए अलग समय, कतार भी अलग

locationअहमदाबादPublished: Dec 14, 2019 08:50:27 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Gujarat, Govt hospital, senior citizen, queue, timing, OPD

,

Gujarat: सरकारी अस्पतालों में वृद्ध जनों के लिए अलग समय, कतार भी अलग,Gujarat: सरकारी अस्पतालों में वृद्ध जनों के लिए अलग समय, कतार भी अलग

गांधीनगर. गुजरात सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है जिसके तहत अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से ज्यादा के उम्र) के लिए अलग से कतार की व्यवस्था की जाएगी वहीं उन्हें अलग समय भी आवंटित किया जाएगा। इतना ही नहीं, इनके लिए अलग वार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी।
वृद्ध जनों को राज्य के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सभी जिलों के सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज संलग्न अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) तथा महानगरपालिका के अधीन अर्बन हेल्थ सेन्टरों में यह सुविधा दी जाएगी।
वृद्ध जनों के लिए इन अस्पतालों में अस्पतालों में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक समय का आवंटन किया गया है। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज संलग्न अस्पताल में वयोवृद्ध लोगों के लिए अलग वार्ड तय किया जाएगा। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो उनके लिए अलग 5 बिस्तरों की व्यवस्था अलग से उपलब्ध करानी होगी। इन सभी के लिए प्रादेशिक भाषा में अलग से बोर्ड रखना जरूरी है।
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल, भावनगर दक्षिण से विधायक जीतू वाघाणी और दक्षिण गुजरात वरिष्ठ नागरिक संघ-बारडोली की ओर से पत्र का हवाला दिया गया है। बताया जाता है कि इन तीनों ने सरकार को इस संबंध में पत्र लिखकर इसकी मांग की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो