scriptगुजरात उच्च न्यायालय : अधिकांश वकील अदालती काम-काज से अलग रहे | Gujarat High Court: Most advocates abstain from work | Patrika News

गुजरात उच्च न्यायालय : अधिकांश वकील अदालती काम-काज से अलग रहे

locationअहमदाबादPublished: Jan 15, 2019 11:04:02 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-जजों की नियुक्ति के मामले में आहूत हड़ताल

Gujarat high court

गुजरात उच्च न्यायालय : अधिकांश वकील अदालती काम-काज से अलग रहे

अहमदाबाद. गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (जीएचएए) की ओर से गुजरात उच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति के मामले में मंगलवार को आहूत हड़ताल को लेकर अधिकांश वकील अदालती काम-काज से अलग रहे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गत महीने एक न्यायिक अधिकारी और तीन वकीलों सहित कुल चार नामों की गुजरात उच्च न्यायालय में जज के रूप में नियुक्ति के लिए मुहर लगा दी थी, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से अब तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई।
दूसरी ओर उच्च न्यायालय में कुल स्वीकृत पदों की संख्या से आधे जज ही कार्यरत होने के कारण एसोसिएशन ने जजों की नियुक्ति की गुहार लगाई थी और ऐसा नहीं करने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी थी।
इसी के तहत मंगलवार को एसोएिशन से जुड़े अधिकांश वकील हाईकोर्ट के बाहर ही रहे। कईयों ने बैनरों के साथ विरोध जताया।
जस्टिस पटेल आज लेंगे शपथ

हालांकि इसी बीच जस्टिस वी. पी. पटेल बुधवार को उच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ लेंगे। इस तरह अब उच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या बढक़र 28 हो जाएगी। उच्च न्यायालय में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 52 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो