scriptGujarat: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, स्वरूप वडोदरा मनपा के नए आयुक्त | Gujarat, IAS officer, Transfer, P swaroop, vadodara | Patrika News

Gujarat: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, स्वरूप वडोदरा मनपा के नए आयुक्त

locationअहमदाबादPublished: Aug 14, 2020 11:43:14 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, IAS officer, Transfer, P swaroop, vadodara

Gujarat: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, स्वरूप वडोदरा मनपा के नए आयुक्त

Gujarat: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, स्वरूप वडोदरा मनपा के नए आयुक्त

अहमदाबाद. राज्य सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेेश जारी किए। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (जीएसडीएमए)-गांधीनगर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुराधा मल को सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर अब तक रहे के एम भीमजियानी सेटलमेंट कमिश्नर व भूमि रिकॉर्ड के नए निदेशक होंगे।
विदेश में दीर्घकालीन प्रशिक्षण से वापस लौटे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी पी. स्वरूप वडोदरा महानगरपालिका के नए आयुक्त होंगे। इस पद पर अब तक रहे एन बी उपाध्याय को राज्य सरकार के सहकारिता, पशुपालन, गोसंवद्र्धन व मत्स्योद्योग का सचिव नियुक्त किया गया है। इस पद पर रहे 1997 के आईएएस अधिकारी मनीष भारद्वाज कृषि, कृषक कल्याण व सहकारिता विभाग का पूर्ण कालिक सचिव होंगे। राहत आयुक्त हर्षद कुमार आर पटेल जीएसडीएमए का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे राजस्व िवभाग में पदेन अतिरिक्त सचिव भी हैं।
कुछ दिन पहले ही प्रधान सचिव को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इससे पहले राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकािरयों के तबादले किए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो