scriptGujarat: पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का किया अपहरण | Gujarat, Indian fisherman, Pakistan, sea | Patrika News

Gujarat: पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का किया अपहरण

locationअहमदाबादPublished: Feb 19, 2020 12:28:20 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Indian fisherman, Pakistan, sea

Gujarat: पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का किया अपहरण

Gujarat: पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का किया अपहरण

जामनगर. अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा सीमा (आईएमबीएल) के पास मछली पकडऩे के लिए पोरबंदर और ओखा की 3 बोटों का 17 मछुआरों का अपहरण कर लिया गया। सिर्फ एक सप्ताह में अपहरण की यह तीसरी घटना है। इससे मछुआरों में काफी रोष है।
मछुआरों के नेता मनीष लोढारी के मुताबिक आईएमबीएल के पास पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने पोरबंदर की पवनसागर नामक बोट तथा पांच मछुआरों का अपहरण किया। इसके अलावा ओखा की अलमदीना और पोरबंदर की भाग्यलक्ष्मी नामक बोट से छह-छह मछुआरों सहित 12 मछुआरों का अपहरण कर लिया। इस तरह तीन बोटों से 17 मछुआरों का अपहरण किया गया। इससे पहले पाक मरीन एजेंसी ने हाल ही में दो बार समुद्री सीमा में घुसकर 6 बोट और 35 मछुआरे का अपहरण कर लिया। इस तरह एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से 9 बोट और 52 मछुआरों को पकड़ा।
भारतीय मछुआरों के अपहरण की पहली घटना 14 फरवरी को घटी। तब 4 बोट में सवार 22 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया गया। अगले ही दिन 15 फरवरी को 2 बोट में सवार 12 भारतीय मछुआरों को उठा ले गए। इसके बाद सोमवार को तीन बोट में सवार 17 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो